Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस का केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- यमुना में पानी की गुणवत्ता में सुधार हो गया

आगे केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझे एक नोटिस भेजा था। उन्होंने उसका जवाब दे दिया। फिर चुनाव आयोग ने उन्हें दूसरा नोटिस भेजा। चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस में जो भाषा लिखी है, उससे ऐसा लगता है कि वह पहले से ही तय कर चुके हैं कि क्या सजा सुनानी है।

31 Jan 2025

चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस का केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- यमुना में पानी की गुणवत्ता में सुधार हो गया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के दूसरी नोटिस का जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहते है कि आज आम आदमी पार्टी और दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों का संघर्ष सफल हुआ और सकारात्मक नतीजा मिल गया। 26-27 जनवरी तक हरियाणा की सरकार दिल्ली में जो पानी भेज रही थी, आज वह 7.2 पीपीएम अमोनिया से 2.1 पीपीएम पर आ गया है। 2.1 अमोनिया के साथ हमारे अधिकतर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ठीक चल सकते हैं और लोगों को ठीक-ठाक पानी मिल सकता है। हम सब के संघर्ष की वजह से पानी में अमोनिया का स्तर नीचे आया।

आगे केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझे एक नोटिस भेजा था। उन्होंने उसका जवाब दे दिया। फिर चुनाव आयोग ने उन्हें दूसरा नोटिस भेजा। चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस में जो भाषा लिखी है, उससे ऐसा लगता है कि वह पहले से ही तय कर चुके हैं कि क्या सजा सुनानी है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बहुत संगीन है। मोटे तौर पर दिल्ली और देश के लोगों को बताना चाहता हूं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? लगभग दिसंबर के महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यह देखा कि दिल्ली में यमुना के जरिए जो पानी आ रहा है, उसमें अमोनिया बढ़ने लगा है।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार पानी के ऊपर राजनीति नहीं करना चाहती। इसलिए दिसंबर से जनवरी तक दिल्ली सरकार और यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने बहुत कोशिश की कि बातचीत के जरिए समाधान निकले। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन किया और बताया कि दिल्ली में आ रहे यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है। इसलिए या तो आप पानी में अमोनिया की मात्रा कम कीजिए या ज्यादा पानी दे दीजिए। जिससे अमोनिया को डायल्यूट कर सकें।

चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल

ने कहा कि आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस बारे में बताते हुए चिट्ठी लिखी और निवेदन किया कि वह हरियाणा सरकार को कहें कि वह दिल्ली में अधिक अमोनिया वाला पानी न छोड़ें। चुनाव आयोग ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। ये लोग उनसे मिलकर आए। चुनाव आयोग ने उसको लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री को कोई ऑर्डर पास नहीं किया कि वो पानी ठीक छोड़े। मुख्य चुनाव आयुक्त ने उल्टा उन्हें नोटिस दे दिया कि आवाज उठाने के लिए क्यों न कार्रवाई की जाए।

आगे केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अपना जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें 30 जनवरी को उनका पत्र प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि वह दोबारा बताना चाहते हैं कि उनकी कही गई बात हरियाणा से दिल्ली को दिए जा रहे कच्चे पानी में अमोनिया के असाधारण और खतरनाक स्तर के संदर्भ में थी। उनकी बात का कोई और मतलब निकालना गलत होगा।

उस बयान तक पहुंचने वाली घटनाओं की क्रमबद्ध जानकारी भी इस बात को साफ करती है।

अंत में उन्होंने कहा उनकी एकमात्र चिंता दिल्ली के लोगों की सेहत और सुरक्षा है। वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए लड़ेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस का केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- यमु
आगे केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझे एक नोटिस भेजा था। उन्होंने उसका जवाब दे दिया। फिर चुनाव आयोग ने उन्हें दूसरा नोटिस भेजा। चुनाव आयोग के दूसरे नोटिस में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News